अक्सर हम में से बहुत से लोग काजू, बादाम और किशमिश जैसे मेवों को ही अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन एक ऐसा भी डाई फूट है, जिसे हम अपनी डाइट में शामिल करना अक्सर भूल जाते हैं।
जी हां, हम बात कर रहें हैं पिस्ता की। यह मेवा न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके सेवन से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं।
पिस्ता के सेवन से दिल की सेहत ठीक रहती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
पिस्ता में विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो दिमाग ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ाने और मानसिक थकान दूर करने में मदद मिलती है।
पिस्ता के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें लो कैलोरी और हाई प्रोटीन पाया जाता है। जो वजन कम करने में मददगार है।
शुगर के मरीज पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। पिस्ता ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए पिस्ते का सेवन किया जा सकता है। इसमें विटामिन C, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
पिस्ता में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए रखते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com