श्राद्ध के दौरान पितृ दोष दूर करने के लिए अनेक उपाय अपनाए जाते हैं। आप चाहे तो कपूर के कुछ अचूक उपाय अपनाकर पितरों की नाराजगी दूर कर सकते हैं।
सुबह-शाम घर में कपूर जलाएं। पितृ दोष शांत करने के लिए रोजाना शाम को मुख्य द्वार के पास भी कपूर जला सकते हैं।
पितृ दोष को शांत करने के लिए कपूर और घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को अपनाने से पूर्वजों की आत्मा को मुक्ति मिलती है।
पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए कपूर जला लें। इसके बाद कपूर की राख को माथे पर भस्म के तौर पर श्राद्ध के दौरान लगाएं।
कपूर के साथ लौंग जलाकर घर में धूप दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
पितृ तर्पण में कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
पितृ पक्ष में कपूर का दान करना भी शुभ माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पितरों की नाराजगी कम होती है और दोष का असर दूर हो जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि कपूर जलाने से पितृ दोष को कैसे शांत किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ