पितृ पक्ष में क्या खाना वर्जित है?


By Ayushi Singh16, Sep 2024 12:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। श्राद्ध माह में पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करने का विधान है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में क्या खाना वर्जित है-

मांस-मदिरा

पितृ पक्ष के दिनों में भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पितृ नाराज होते हैं और इसका असर घर पर पड़ता है।

लहसुन-प्याज

पितृ पक्ष के दिनों में लहसुन-प्याज खाने की मनाही होती है। पितृ पक्ष में सिर्फ सात्विक भोजन करना चाहिए।

चावल

इन दिनों पके हुए चावल का प्रयोग नहीं करना चाहिए,क्योंकि इन चावलों से पितरों का श्राद्ध किया जाता है। इसलिए कच्चे चावल का इस्तेमाल करना चाहिए।

चना

पितृ पक्ष के दिनों में चना से बनी चीजों जैसे कि बेसन, मिठाई आदि चीजें नहीं खानी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है और पितर नाराज होते हैं।

मसूर दाल

पितृ पक्ष के दिनों में मसूर की दाल खाने की मनाही होती है। इसका संबंध मंगल ग्रह से हैं, जो क्रोध का कारक माना जाता है। इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

सब्जियां

इन दिनों में गाजर,मूली आदि नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसका संबंध राहु से माना जाता है और इन्हें अशुद्ध सब्जियां माना जाता है।

पितृ पक्ष में इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सफलता के लिए इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत