14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष रहेगा। इन दिनों ऐसे काम को करने से परहेज करना चाहिए जिससे पितर नाराज हो सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पितरों को प्रसन्न करने के लिए कार्य किए जाते हैं ताकि आत्मा को शांति मिल सके।
मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान महिलाओं को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, वरना पितर नाराज हो सकते हैं।
पितृ पक्ष के दिनों में गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। खासकर लंबी यात्रा पर न जाएं।
भूलकर भी गर्भवती महिलाओं को पितृ पक्ष में मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितर नाराज हो सकते है।
पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वो गरीबों को दान करें। दान करने से पितर काफी खुश होते है।
कई महिलाएं इत्र शौक से लगाना पसंद करती है, लेकिन इत्र लगाने से पितृ पक्ष में परहेज करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को पितृ पक्ष के दौरान रात में किसी भी सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए।