पितृ पक्ष में पितरों को कुछ खाने की चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
पितरों के श्राद्ध के दिन खीर जरूर बनाएं। माना जाता है कि खीर का भोग लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।
पितरों को चावल का भोग भी सबसे ज्यादा लगाया जाता है। इसके लिए सफेद चावल बना लें और पितरों को अर्पित करें।
तर्पण के दौरान तिल का उपयोग भी किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
खाना या भोग बनाने के लिए घी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, पितरों को प्रसन्न करने के लिए दीपक में भी घी डालकर जलाया जा सकता है।
पितृ पक्ष के दौरान पितरों को फल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इसके लिए केले और सेब जैसे फलों का इस्तेमाल करें।
पितरों को शहद का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। इसके लिए आप फल या रोटी पर भी शहद लगाकर अर्पित कर सकते हैं।
हलवा जैसे मीठे पकवान भी पितरों को अर्पित करने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यहां हमने जाना कि पितरों को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ