हिंदू धर्म में ज्यादातर सभी पशु-पक्षियों का संबंध देवी-देवता से होता है। इस वजह से घर में जानवरों की मूर्तियों को रखना शुभ माना जाता है।
जानवर वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि कुछ जानवरों को धन का प्रतीक माना जाता है। घर में उनकी मूर्तियां रखने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
घर में हाथियों का जोड़ा रखना भी बेहद शुभ होता है। पारिवारिक माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए तांबे और पीतल का हाथी रखना भी शुभ माना जाता है।
धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि कछुआ भगवान विष्णु का प्रतीक होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं। ध्यान रखें कि कछुआ पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखें।
ऊंट की मूर्ति को भी घर में रखना बेहद शुभ होता है। ऊंट को संघर्ष और सफलता का प्रतीक माना जाता है। घर में ऊंट रखने से करियर में जल्दी सफलता मिलती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। इस वजह से घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो मछली धन और शक्ति का प्रतीक है। घर में पीतल या चांदी की मछली को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा अच्छा होता है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि लिविंग रुम में हंस की मूर्ति रखना बेहद अच्छा माना जाता है। इससे पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में भी सुधार आता है।