हिंदू धर्म का पालन करने वाले ज्यादातर लोग घर में शिवलिंग रखकर ही भोलेनाथ का सिमरन करते है। आइए जानते है घर के मंदिर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं?
गृहस्थ लोगों के आवास में मंदिर के भीतर शिवलिंग रखने की मनाही होती है। शिवलिंग को लेकर कई नियमों का पालन करना होता है। यदि जातक ऐसा नहीं करते है, तो उन्हें शिव जी के क्रोध का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगर आप घर में शिवलिंग की स्थापना कर रहे है, तो उसे रखने के नियमों का कड़ाई से पालन अवश्य करें। शिवलिंग की स्थापना से जुड़े नियमों को जरूर पढ़े।
शिवलिंग का एक स्थान और दिशा तय कर लें और उसे स्थापित करने के पश्चात बिना किसी खास कारण उसका स्थान न बदलें। अगर किसी वजह से स्थान बदलना पड़ जाए तो पहले उसे गंगाजल और दूध से स्नान कराकर ही स्थान बदलें।
घर में शिवलिंग स्थापित कर रहे है तो उसे ऐसी जगह पर न रखें कि उसकी पूजा न हो सके। कोने के बजाय शिवलिंग को मंदिर के अंदर ही रखें। अन्यथा आप शिव जी के गुस्से का शिकार भी हो सकते है।
शिवलिंग पर गलती से भी तुलसी की पत्ती चढ़ाए। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना बेहद लाभकारी और शुभ माना जाता है। आप चाहे तो बेलपत्र पर श्री राम लिखकर भी चढ़ा सकते है।
शिवलिंग के साथ मां-पार्वती, भगवान गणेश के साथ-साथ नंदी देवता की आकृति भी स्थापित करें। शिवलिंग के आसपास उनकी मूर्तियां स्थापित करना न भूलें। आप शिव परिवार की मूर्ति भी रख सकते है।
आज कल लोग शिव जी का अभिषेक सीधा पैकेट का दूध खरीदकर ही करने चले जाते है। ऐसा करना गलत होता है, शिवलिंग पर गाय का दूध किसी पात्र में रखकर ही चढ़ाना चाहिए। दूध का ठंडा या नॉर्मल होना आवश्यक है। बस गर्म नहीं होना चाहिए।