घर की हवा को शुद्ध करने के लिए लगाएं 5 पौधे


By Arbaaj30, Oct 2024 02:15 PMnaidunia.com

घर में पौधा लगाना अच्छा माना जाता है। दरअसल, पौधे हवा को ताजा करते है। इसके साथ ही, घर की खूबसूरती को भी बढ़ते है।

5 पौधे लगाएं

इन दिनों शहरों की हवा दिन पर दिन दूषित होती जा रही है। ऐसे में घर के अंदर 5 पौधे लगाने चाहिए, ताकि हवा शुद्ध रहे।

मनी प्लांट लगाएं

मनी प्लांट एक ऐसा इनडोर प्लांट है, जो हवा को शुद्ध करने में मदद करता हैं। मनी प्लांट से घर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती हैं।

पीस लिली लगाएं

पीस लिली का पौधा आसानी से मिल जाता हैं। ये हवा में पाई जाने वाली बेंजीन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को सोखता हैं।

ऐरेका पाम लगाएं

यह पौधा देखने में जितना खूबसूरत होता हैं उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। ऐरेका घर की हवा जहरीले तत्वों की गैसों को सोखता है।

नाग पौधा लगाएं

नाग पौधा हवा को तेजी से शुद्ध करता हैं। यह पौधा अन्य पौधों के मुकाबले में ऑक्सीजन ज्यादा उत्पन्न करने की क्षमता रखता है।

क्रोटोन लगाएं

क्रोटोन में हवा को शुद्ध करने के अचूक क्षमता है। ये हानिकारक तत्वों को सोखकर ताजी और शुद्ध हवा प्रदान करता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

स्वस्थ बालों के लिए सर्दियों में अपनाएं ये हेयर केयर टिप्स