वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को काफी प्रमुखता दी गई है। इसके मुताबिक बांस के पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति भाग्यशाली होता है।
इस पौधे को ड्राईंग रूम या बेडरूम में भी रख सकते हैं। ऐसा करने आपके घर और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी।
बांस का पौधा लगाने से व्यक्ति का दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों का भी ध्यान रखें।
बांस के पौधे को हमेशा गमले में ही लगाएं। साथ ही इसे ज्यादा बड़ा ना होने दें। अन्यथा शुभ की जगह अशुभ प्रभाव देने लगेगा।
घर में रखे बांस के पौधे की ऊंचाई 2 से 3 फीट तक की ही होनी चाहिए। अधिक बड़े पौधे से नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
इसे उत्तर और पूर्व दिशा में लगाएं। इसके अलावा, आप उत्तर-पश्चिम दिशा में भी बांस के पौधे को लगा सकते हैं।
इस पौधे को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाएं। किसी भी शुभ पौधे जैसे केला, तुलसी आदि को इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
घर में मौजूद बांस का पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए। इसे फौरन हटा दें, क्योंकि इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।