घर में लगाएं गुड़हल का पौधा, होगी मां लक्ष्मी की कृपा
By Ekta Sharma2023-03-19, 17:57 ISTnaidunia.com
पेड़-पौधों का प्रभाव
घर में कई ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जो घर की समस्याएं ठीक कर देते हैं। हम कभी-कभी कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी लगा देते हैं, जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
गुड़हल का फूल
इन्हीं में से एक है गुड़हल का फूल। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। गुड़हल के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं। वास्तु शास्त्र में इन फूलों का विशेष महत्व बताया गया है।
दूर होंगी परेशानियां
ये फूल जीवन की कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूर्य दोष करें दूर
सूर्य दोष को दूर करने के लिए गुड़हल बहुत फायदेमंद होता है। घर की पूर्व दिशा में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मंगल दोष करें दूर
गुड़हल का फूल भी मंगल दोष को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फूल की तरह मंगल ग्रह का रंग भी लाल है। घर में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं।
सूर्यदेव को प्रिय
गुड़हल का फूल सूर्यदेव को अत्यंत प्रिय है। गुड़हल के फूल के बिना सूर्य देव की पूजा अधूरी मानी जाती है। जल में गुड़हल के फूल डालकर नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।
हनुमान जी को चढ़ाएं
मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है।