घर से हमेशा के लिए दूर हो जाएगी दरिद्रता, करें ये उपाय


By Ekta Sharma2023-03-19, 17:27 ISTnaidunia.com

दरिद्रता करें दूर

घर की दरिद्रता को भी दूर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़े कई नियमों और उपायों के बारे में बताया गया है। इनका पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

झाड़ू से जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू रखने, सही दिशा और सही तरीके का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू लगाने का उचित समय तय है।

झाड़ू लगाने का सही समय

झाड़ू लगाने का सही समय दिन के चार पहर उत्तम हैं। वहीं, रात के चार पहर को इस काम के लिए अनुचित बताया गया है।

रात में न लगाएं झाड़ू

रात के चार पहर में झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता का वास होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं। इससे घर में धन की आवक पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

छिपाकर रखें

वास्तु जानकारों का कहना है कि घर में झाड़ू को हमेशा छिपाकर ही रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू पर किसी बाहर के सदस्य की नजर न पड़े।

लेटा कर रखें झाड़ू

झाड़ू को हमेशा लेटा कर ही रखें। खड़ी झाड़ू से मां अलक्ष्मी का आगमन होता है और घर में दरिद्रता पैर पसार लेती है।

टूटी हुई झाड़ू

घर में टूटी हुई झाड़ू रखना अशुभ माना गया है। ऐसे में घर में से इस तरह की झाड़ू को तुरंत हटा देना चाहिए। वरना घर में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं।

इस दिशा में रखें

वास्तु शास्त्रों का कहना है कि घर में झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा घर की दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम दिशा में रखना ही शुभ माना जाता है।

चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ योग और मुहूर्त, जानिए