Plant Vastu: घर के सामने भूलकर भी न लगाएं ये पेड़, हो जाएंगे बर्बाद


By Ekta Sharma2022-12-03, 14:51 ISTnaidunia.com

अशुभ पौधे

कुछ अशुभ पौधे घर के सामने लगे हों तो परिवार बर्बाद हो जाता है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और सेहत के साथ-साथ रिश्ते भी खराब होने लगते हैं।

इमली का पेड़

इमली का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत होता है। इमली के पेड़ को कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। ये आर्थिक तंगी और कलह का कारण बनता है।

पीपल का पेड़

हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ पूजनीय माना गया है। घर के अंदर पीपल का पेड़ होना कई समस्याओं का कारण बनता है। घर में पीपल का पेड़ होने से धन की हानि होती है।

खजूर का पेड़

खजूर का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। घर के अंदर या सामने खजूर का पेड़ होने से असफलता मिलती है। आर्थिक परेशानी बढ़ने लगती है और तरक्की रुक जाती है।

बेर का पेड़

वास्तु शास्त्र में घर के सामने बेर का पेड़ होना बहुत अशुभ माना गया है। घर में झगड़े बढ़ने लगते हैं और आर्थिक तंगी छा जाती है।

Lucky Zodiac: इन राशि वालों के लिए नया साल लेकर आ रहा है खुशियों की सौगात