वास्तु के अनुसार ऐसे कई पौधे हैं, जिनके घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। यह आपके जीवन में कई परेशानियां का कारण भी बनते हैं।
यदि आपके घर में बबूल का पेड़ है तो यह आपके घर-परिवार के लिए अशुभ है। इस वृक्ष से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसमें कांटे होते हैं जो कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं।
यदि आपके घर में बेरी का पेड़ है तो यह भी वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है। बेर में भी कांटे होते हैं। यह घर में नकारात्मक बढ़ाते हैं। जिस घर के आस पास बेर का पेड़ लगा होता है वहां से मां लक्ष्
कुछ लोग अपने घर के बगीचे या आंगन में नींबू का पौधा रोपते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार ये गलत है। इस पौधे को शुभ नहीं माना गया है। यह परिवार के सदस्यों में तनाव की स्थिति पैदा करता है।
बहुत से लोग अपने घर या गार्डन में आंवला का पेड़ लगाते हैं। यह भी वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना गया है। आंवला का पेड़ घर में या आस-पास नहीं होना चाहिए।