Plant Vastu: इन पौधों को घर में लगाने से बनते हैं अमीर, खूब मिलता है पैसा
By Ekta Sharma2022-11-14, 17:40 ISTnaidunia.com
क्रसुला प्लांट
क्रसुला ओवाटा प्लांट बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से चुंबक की तरह पैसा खींचा चला आता है। इसे जेड प्लांट या लकी प्लांट कहा जाता है।
लक्ष्मणा प्लांट
लक्ष्मणा पौधा भी धन को आकर्षित करने वाला पौधा होता है। इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
कनेर का पौधा
कनेर का पौधा मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कनेर का पौधा घर में होने से मां लक्ष्मी बहुत मेहरबान रहती हैं। ऐसे घर में धन की कमी नहीं होती।
केले का पेड़
केले का पेड़ बहुत शुभ माना जाता है। केले के पेड़ की पूजा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और गुरु ग्रह मजबूत होता है। घर में केले का पेड़ धन-समृद्धि बढ़ाता है।
हरसिंगार का पौधा
हरसिंगार को पारिजात भी कहा जाता है। घर में हरसिंगार का पौधा होना बहुत फलदायी होता है। ऐसे घर पर हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
Deepika Ranveer: ऐसी है दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी, दिलचस्प है पहली मुलाकात