पौधे घरों में लगाना बेहद ही शुभ माने जाते है। आइए जानते है किन पौधों को घर में लगाने से धन की वर्षा होती है।
मनी प्लांट घर के लिए लकी माना जाता है। इस पौधे को आग्नेय दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
घर के आंगन में क्रसुला के पौधे को लगाने से धन आकर्षित होता है। क्रसुला के पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।
तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से धन में लाभ होता है।
हरसिंगार का पौधा घर में होने से सुख-शांति रहती है। हरसिंगार का पौधा घर धन को भी आकर्षित करता है।
रजनीगंधा का पौधा काफी खुशबूदार होता है। इस पौधे को घर के बालकनी में रखना शुभ माना जाता है।
घर में लक्ष्मणा के पौधे को बड़े गमले में लगाएं। बड़े गमले में लक्ष्मणा के पौधे को लगाने से धन की प्राप्ति होती है।