हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में घर में रखी चीजों की दिशा काफी महत्व रखती है। सही दिशा में किसी भी चीज को रखने से लाभ मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मकान की दिशा पर निर्भर करती है कि घर में सोफा किस दिशा में होना चाहिए।
अगर आपका मकान पूर्व दिशा की ओर का है, तो घर में सोफा ईशान कोण में रखना लाभकारी होगा।
यदि आपका मकान पश्चिम दिशा वाला है, तो लिविंग रूम में सोफे को भी इसी दिशा यानी पश्चिम दिशा में रखें।
अगर आपका घर दक्षिण दिशा वाला है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण में रखना शुभ होगा।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा पश्चिम दिशा में है तो सोफा नैऋत्य कोण में रखें।