हरे भरे पौधे देखकर न सिर्फ आपका मन प्रसन्न होता है, बल्कि आपका तनाव भी दूर होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें लगाने से आपका तनाव घटेगा।
भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, काम का टेंशन और जिंदगी की परेशानियों के चलते स्ट्रेस होना बेहद सामान्य चीज होती है। स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं कि आप प्लांट्स का उपयोग करें।
फूल वाले पौधे आपको स्ट्रेस में मानसिक शांति दिलाते है। कई फूल वाले पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें देखने से भी काफी हद तक आपको अच्छी फीलिंग आती है।
लैवेंडर की खुशबू आपके स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ आपकी मस्तिष्क को उत्तेजना से रोकता है। इस फूल की खुशबू से आपका मन भी काफी शांत होता है।
जिनसेंग का पौधा हमारे शरीर में एनर्जी और एकाग्रता को बढ़ाता है। जिनसेंग स्ट्रेस में लाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को भी नियंत्रित करने का काम करता है। यह पौधा एक प्रकार की जड़ी बूटी भी है।
केसर सेफ्रानल, पिक्रोक्रोसिन, और क्रोसिन जैसे तत्व पाए जाते है जो हृदय तथा रक्त वाहिकाओं संबंधी बीमारियों की समस्या को कम करते है।
गुलाब का फूल आमतौर पर सभी को पसंद होता है। इसकी खुशबू से तनाव तो दूर होता ही है साथ ही मन भी शांत रहता है। यह पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है।
मोगरे के पौधे पर गर्मी के महीने में फूल खिलते है। इसे लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती हैं और स्ट्रेस दूर होता है।