पेड़-पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि आपकी किस्मत भी चमका सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
आइए जानते हैं कि घर में कौन से पेड़-पौधे लगाना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
घर में हल्दी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
हिन्दू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है, इसे घर में लगाने से लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
मान्यता है कि बेल के पेड़ में भगवान भोलेनाथ का वास होता है, इसे घर के आसपास लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
अनार का पौधा घर के आंगन में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।