ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण का हमारे जीवन पर बहुत ज्यादा असर होता है और सभी राशि के जातक इससे प्रभावित होते हैं-
सूर्य का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा।
भारत यह सूर्य ग्रहण सुबह 07.04 मिनट से दोपहर 12.09 मिनट तक रहेगा। भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण महासागर, न्यूजीलेंड, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपिंस जैसे भूभाग में दिखाई देगा, जबकि भारत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।
ज्योतिष विद्वानों के अनुसार वर्ष 2023 के पहले सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव वृषभ, मिथुन और धनु राशि पर सर्वाधिक पड़ेगा।
सिंह, मेष और कन्या राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र व परिवार में समस्या हो सकती है।