हिंदू धर्म में कई पौधों का विशेष महत्व है। इन पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। सभी लोग घर में सुंदरता के लिए पौधे लगाते हैं।
वास्तु के अनुसार, चीजों को सही तरीके से रखने से सकारात्मक असर पड़ता है। पेड़-पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
हालांकि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे भी पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के मुताबिक, कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं, घर में इमली का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
खजूर का पौधा घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसे सजावट के लिए घर के अंदर लगा सकते हैं। इसे घर के अंदर लगाने से आर्थिक रूप से तंगी का सामना करना पड़ता है।
वहीं, वास्तु के नियमों के अनुसार, मदार का पौधा घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसे घर में लगाने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर में पीपल का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। अगर यह पौधा घर में उग गया है तो इसे किसी मंदिर में लगा देना चाहिए।
वास्तु के मुताबिक, घर में ये पौधे लगाना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com