इन 5 पौधों में भगवान शिव और विष्णु करते हैं वास


By Prakhar Pandey21, Aug 2023 08:00 AMnaidunia.com

शमी का पौधा

शास्त्रों में इस बात की जिक्र है कि शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है। सावन में अगर शमी का पौधा लगा दिया जाए, तो घर में सुख-शांति आती है।

भगवान की कृपा

ऐसी मान्यता है कि इसे लगाने से भगवान शिव की कृपा बरसती है। इसे लगाने से पॉजिटिव ऊर्जा का घर में वास होता है और मां लक्ष्मी आती हैं।

बेलपत्र का पौधा

बेलपत्र के पौधे को भी शास्त्रों में शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में इसे लगा दिया जाए, तो आंगन में खुशियां आने लगती है।

मां लक्ष्मी कृपा

ऐसा कहा गया है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। कहते हैं बेलपत्र का पौधा सावन में घर के अंदर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

केले का पेड़

केले का पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। माना जा रहा है कि भगवान विष्णु का महीना इस साल अधिकमास में पड़ने जा रहा है।

शुभ फलों की प्राप्ति

आप केले के पेड़ को अगर अपने घर में लगाते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। घर में बरकत होगी और परेशानियां भी दूर हो जाएगी।

आक का फूल

आक का फूल भगवान शंकर को अति प्रिय है। ऐसे में सावन के महीने में इस आंकड़े के पौधे को घर में लगाने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति

आंकड़े के फूल का रंग सफेद और बैंगनी होता है। कहते हैं कि इसमें भगवान शिव का वास होता है जिससे घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में छिपकली का होना शुभ या अशुभ? जानें