Vastu Tips: घर में इन पौधों को लगाने से दूर होता है वास्तु दोष


By Sahil01, Aug 2023 09:00 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। इन्हें फॉलो करने से तमाम परेशानियां दूर भी हो जाती हैं।

वास्तु दोष

अगर घर में वास्तु दोष होता है तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन और तरक्की पर पड़ता है। वास्तु से जुड़े दोष दूर करने के लिए की उपाय अपनाए जा सकते हैं।

पेड़-पौधे

वास्तु में दिशाओं के अलावा पेड़-पौधों का भी काफी महत्व होता है। आज बात कर रहे हैं कि सुख-समृद्धि के लिए कौन से पेड़-पौधे घर में लगाने चाहिए।

तुलसी

शुभ पेड़-पौधे की लिस्ट में सबसे पहला नाम तुलसी के पौधे का आता है। हिंदू धर्म में तुलसी का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर के नकारात्मक दोष दूर हो जाते हैं।

आंवला

आंवला का पेड़ और फल भगवान विष्णु को प्रिय है। घर की सुख-समृद्धि के लिए आंवले के पेड़ को उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

श्वेतार्क

श्वेतार्क के पौधे को भगवान गणेश का पौधा माना जाता है। इस पौधे की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

शमी

ज्योतिष के मुताबिक, शमी के पौधे का सीधा संबंध शनि ग्रह से होता है। शनि देव की कृपा पाने के लिए इसके पौधे की नियमित पूजा की जाती है।

अशोक का पेड़

अशोक के पेड़ को आप अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं। हिंदू धर्म में इस पेड़ को बेहद शुभ माना जाता है। इसे लगाने से अशुभ वृक्षों का प्रभाव भी कम हो जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेक फ्रेंड होते हैं इन राशि के लोग, सोच-समझ के करें दोस्ती