शरीर में यदि प्लेटलेट्स की कमी होती है तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्लेटलेट्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
प्लेटलेट्स ऐसी सेल्स होती है, जो ब्लीडिंग रोकने और ब्लड क्लॉट्स बनाने का काम करती है। इससे शरीर मजबूत रहता है और बीमार नहीं होता है।
ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) के नाम से जाना जाता है।
शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इसके पत्ते का रस भी प्लेटलेट्स के लिए काफी गुणकारी है।
चुकंदर खाने से खून में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है। इसमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टेटिक जैसे गुण होते हैं।
अनार में फाइबर, विटामिन के,सी और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
खजूर भी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता हैं। सुबह खाली पेट खजूर का सेवन लाभदायक होगा।