फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाला यह त्योहार लोगों को हर्षो उल्लास से भर देता है। आइए जानते है राशि अनुसार अपने पार्टनर के साथ किन रंगों से होली खेलना शुभ रहेगा।
2024 में 25 मार्च को होली का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा। इस साल भी लोग हर साल की तरह अपने प्रियजनों से रंग खेलेंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए लाल और गुलाबी रंग शुभ रहेगा। वहीं वृषभ राशि वालों को सफेद, नीले और गुलाबी रंग से अपने पार्टनर के साथ होली खेलनी चाहिए
मिथुन राशि के जातकों को हरे और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। वहीं कर्क राशि वालों के लिए पीला और नीला रंग शुभ साबित होगा।
सिंह राशि वालों को नारंगी और गुलाबी रंग से अपने पार्टनर के साथ होली खेलनी चाहिए। वही कन्या राशि वालों के लिए हरे रंग से होली खेलनी चाहिए।
तुला राशि वालों को गुलाबी और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। वहीं वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग से अपने पार्टनर के साथ होली खेलना चाहिए।
धनु राशि के जातक को केसरिया और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। वहीं मकर राशि वालों के लिए बैंगनी और नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
कुंभ राशि के जातक को बैंगनी या नीले रंग से होली खेलना चाहिए। वहीं मीन राशि वालों के लिए पीला और केसरिया रंग शुभ माना जाता है।
अगर आपको होली के रंगों से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com