टी20 क्रिकेट का सबसे छोटा और तेज फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। ऐसे में उन बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्होंने इस फॉर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाए हैं।
इस लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम पहले स्थान पर हैं। बाबर ने 123 मुकाबलों में 39 अर्धशतक लगाए हैं।
वहीं किंग कोहली के नाम से मशहूर बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 123 मैचों में 38 अर्धशतक लगाए हैं।
हिटमैन के नाम से मशहूर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने 157 मैचों में 36 अर्धशतक लगाए हैं।
पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 102 मैचों में 30 अर्धशतक लगाकर चौथे स्थान पर हैं। मोहम्मद रिजवान ने टी20 में 3313 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पांचवे स्थान पर हैं। वार्नर ने 110 मैचों में 29 अर्धशतक लगाए हैं।
वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज जोश बटलर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। बटलर ने 123 टी20 मुकाबलों में 25 अर्धशतक लगाए हैं।
भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। राहुल ने 72 मैचों की 68 पारियों में 24 अर्धशतक लगाए हैं।
इन खिलाड़ियों ने टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाए हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com