आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का 9वां एडिशन का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई में खेला गया। जिसमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला था, इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक किन खिलाड़ियों ने जड़े हैं। चलिए जानते हैं।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डेविड मिलर का नाम है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 67 गेंद पर 100 रन बनाए।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का नाम हैं। उन्होंने साल 2002 में 77 गेंदों में शतक लगाया था।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर परऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोश इंगलिस का नाम हैं। जिन्होंने साल 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी में 77 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ ये सफलता हासिल की।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2013 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका में 87 गेंदों पर शतक बनाया था।
चैंपियनशिप ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर। इसी तरह स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com