दुनिया में कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जिनके बॉल पर खेलना किसी बूरे सपने से कम नहीं है। ऐसा इनकी गेंद फेंकने की स्पीड के कारण हैं।
आज हम इस लेख में आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जो काफी तेज गेंदबाज हैं। इनके बॉल पर खेलना बल्लेबाजों के लिए डरावने सपने से कम नहीं था।
पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख्तर का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। गेंदबाज ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ फेंकी थी। इसकी रफ्तार 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
सबसे तेज गेंदबाज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्रेट ली हैं। गेंदबाज ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद साल 2005 में फेंकी थी। इसकी स्पीड 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिलाड़ी शॉन टैट हैं। जिन्होंने सबसे तेज गेंद इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इसकी स्पीड 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जेफ थॉमसन हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1975 में फेंका था। इसकी स्पीड 160. 6 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मिचेल स्टार्क है। गेंदबाज ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फेंकी थी। इसकी स्पीड 160.4 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
ये हैं दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com