दुनिया में ऐसे 10 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4 बार आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। जिनमें से 8 ऑस्ट्रेलिया और 2 भारत के खिलाड़ी हैं। आज हम इस लेख में आपको इन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
विराट कोहली ने साल 2011 में वर्ल्ड कप, साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 में यह खिताब जीता है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, 2024 टी 20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2013, 2025 का खिताब अपने नाम दर्ज किया है।
स्टीव स्मिथ विश्व कप 2015, 2023, टी20 विश्व कप 2021, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 जीत चुके हैं। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड विश्व कप-2015, 2023, टी20 विश्व कप 2021, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में चैंपियन बन चुके हैं।
मिशेल स्टार्क विश्व कप 2015, 2023, टी20 विश्व कप 2021, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में चैंपियन बने। पैट कमिंस विश्व कप-2015, 2023, टी20 विश्व कप 2021, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में जीते हैं।
मिशेल जॉनसन ने 2007, 2015 में विश्व कप, 2006, 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। शेन वॉटसन 2007, 2015 में विश्व कप, 2006, 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
एडम गिलक्रिस्ट ने वर्ल्ड कप- 1999, 2003, 2007, चैंपियंस ट्रॉफी 2006 जीता था। ग्लेन मैक्ग्रा वर्ल्ड कप- 1999, 2003, 2007, चैंपियंस ट्रॉफी 2006 जीती थी।
ये हैं ICC ट्रॉफी के किंग, सबसे ज्यादा लहराया है जीत का परचम। इसी तरह खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com