अच्छी सेहत के लिए डायट में ताजे फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। फलों और सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं। इसमें अनार भी काफी फायदेमंद है।
अनार में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो कई बीमारियों से बचाव करता है। यहां जानें अनार का जूस पीने के फायदे।
अनार का जूस ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार का जूस रामबाण दवा के समान काम करता है।
अनार के जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द के साथ-साथ सूजन को भी कम करने में मददगार होता है।
अनार का जूस पीने से याददाश्त बढ़ती है। इससे अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा कम होता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज 1 गिलास अनार का जूस पीना चाहिए।
अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। इससे हार्ट में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अनार का जूस फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। यह इंसुलिन बनाने में मददगार होता है।