अनार फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इसका सेवन जूस या फिर दाने को भी खाते है, लेकिन छिलके का फायदा जानते है ?
अनार के दानों की तरह ही इसका छिलका भी गुणकारी होता है। आइए जानते है कि अनार का छिलका शरीर के लिए कैसे वरदान होता है।
गलत खानपान से शरीर में गंदगी जम जाती है जिसके कारण समस्याएं होती है। ऐसे में अनार के छिलके से चाय बनाएं और पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।
मुंह को साफ करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए अनार के छिलके को धूप में सुखाएं और फिर ब्रश करें। अब अनार के छिलके को पानी में मिलाकर कुल्ला करें।
पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी अनार का छिलका फायदेमंद होता है। इसके लिए अनार के छिलके का पाउडर गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
अनार का छिलका खांसी-जुकाम में भी लाभकारी है। खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए इसके पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
दिल को दुरुस्त रखने के लिए अनार के छिलके के पाउडर को 1 गिलास में गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इस तरह से पीने से दिल हेल्दी रहता है।