अनार को न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फलों में गिना जाता है, लेकिन इसके पौधे का धार्मिक महत्व भी होता है। आइए जानते अनार के पौधे से जुड़ी खास बातों के बारे में।
इस फल का स्वाद काफी लाजवाब होता है। साथ ही, यह सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। अनार के पौधे का जुड़ाव धार्मिक महत्वों से भी है।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, फल-फूल, पौधे और छाल व्यक्ति के स्वास्थ्य के अलाना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बेहद लाभकारी होते है।
घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होता है। घर में अनार का पौधा लगाने से ग्रह-दोष दूर होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है।
अनार का पौधा आग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाना घर के लिए शुभ होता है। इस दिशा में अनार का पौधा लगाने से घर में सकारात्मकता आती है।
घर में अनार का पौधा लगाने से धन वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती है। घर में अनार का पौधा सही दिशा में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलने लगते है।
अनार के पौधे को आप घर के सामने भी लगा सकते है। ऐसा करने सबसे शुभ माना जाता है। कोशिश करें कि घर के सामने आप इस पौधे को आप पूर्व-दक्षिण के मध्य के स्थान में ही लगाएं।
अनार के पौधे को कभी भी गलती से भी घर के बीचो बीच न लगाए। ऐसा करने से आपको धन हानि हो सकती है। साथ ही, परिवार पर भी संकट के बादल मंडरा सकते है।