OTT Trending: दिवाली पर चाहिए मनोरंजन? तो देखे डालिए ये शानदार फिल्में


By Arbaaj12, Nov 2023 02:08 PMnaidunia.com

फेस्टिव सीजन

दिवाली के बाद एक साथ कई त्योहार आ रहे हैं, जिसके कारण लंबी छुट्टियां है। दिवाली पर मनोरंजन का डोज चाहिए, तो इन शानदार फिल्मों को देख सकते हैं।

ओटीटी

फिल्मों को देखने के लिए सिनेमा में नहीं घर पर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं। आइए इन फिल्मों के नाम जान लीजिए।

जवान

यह साल शाह रुख खान के लिए सफल रहा है। एक्टर की जवान एक शानदार एक्शन फिल्म है। इसको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

पठान

यह फिल्म भी शाह रुख की एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

आलिया और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आपको रोमांस से लेकर कॉमेडी सब कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

गदर 2

सनी देओल की गदर की सीक्वल गदर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म को देखने के लिए जी5 प्लेटफॉर्म की ओर रुख करना होगा।

ऊंचाई

फिल्म ऊंचाई का लुत्फ आप इस दिवाली पर उठा सकते है। फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते है।

जेलर

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर हाल में काफी सुर्खियों में रही थी। इस एक्शन से भरपूर फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते है।

मनोरंजन की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट हैं दिशा पारमर के साड़ी लुक्स