आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है, क्योंकि ज्यादातर सब्जियों में इसका इस्तेमाल होता है। आलू में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
अन्य फल और सब्जियों का जूस पीने की तरह ही आलू के जूस से भी कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इससे शरीर को क्या-क्या लाभ होता है।
जिन लोगों को एसिडिटी की ज्यादा परेशानी होती है, उन्हें आलू का जूस जरूर पीना चाहिए। इसमें मौजूद एल्कलाइन पेट में एक्स्ट्रा एसिड को बेअसर करने का काम करता है।
आलू का जूस पीने से डैंड्रफ और बालों का समय से पहले सफेद होने की समस्या दूर हो सकती है। बशर्ते आपको नियमित जूस का सेवन करना होगा।
आलू का रस जोड़ों के दर्द से लेकर गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, सूजन को कम करने के लिए भी यह जूस मददगार है।
आलू से तैयार यह ड्रिंक लिवर के लिए भी फायदेमंद है। लिवर के स्वस्थ होने से पाचन प्रक्रिया भी बेहतर हो जाती है, जिससे शरीर को तमाम रोगों से बचाने में मदद मिलती हैं।
आंखों के नीचे काले धब्बे पड़ जाते हैं। इससे राहत पाने के लिए आलू के रस को रूई की मदद से डार्क सर्कल्स पर लगाएं। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा।
आलू जूस बनाने के लिए इसे धोकर छील लें। इसके बाद आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें। अंतिम में इसका जूस मिक्सर की मदद से तैयार करें।