दिवाली की रात करें इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, घर आएंगी मां लक्ष्मी


By Sahil26, Oct 2024 08:00 PMnaidunia.com

दिवाली पूजा के लिए मंत्र

दीपावली की रात मां लक्ष्मी की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। धन की देवी से घर में हमेशा वास करने के लिए प्रार्थना लोग करते हैं। इस दौरान एक शुभ मंत्र का जाप करना बिल्कुल न भूलें।

मां लक्ष्मी का मंत्र

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का नियमित तौर पर जाप करें। इससे माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

मंत्र का 108 बार जाप करें

मां लक्ष्मी के इस पवित्र मंत्र का 108 बार जाप करें। माना जाता है कि यह मंत्र धन संबंधी समस्याओं का समाधान निकालने में उपयोगी होता है।

प्रसाद अर्पित करें

मंत्र का जाप करने के साथ ही, माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने प्रसाद अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं।

दीपक जलाएं

दीपावली की पूजा में दीपक का खास प्रयोग होता है। धन की देवी की कृपा हासिल करना चाहते हैं तो उनकी मूर्ति के सामने दीपक जरूर जलाएं।

घर में रहेगी सुख-शांति

मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास रहता है। खासकर मंत्रों का जाप करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

आभार व्यक्त करें

पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के प्रति आभार व्यक्त करें। इससे धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिवाली पर पुरानी झाड़ू का क्या करें?