चिंता हरने वाले शक्तिशाली मंत्र


By Sahil20, Aug 2024 01:44 PMnaidunia.com

चिंता के लिए मंत्र

हिंदू धर्म में मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है। मानसिक शांति से लेकर तनाव दूर करने के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप किया जा सकता है।

भगवान गणेश का मंत्र

गणपति बप्पा के मंत्र ‘ॐ गण गणपतये नमः’ का नियमित तौर पर जाप करें। खासकर बुधवार के दिन इस मंत्र का पाठ करने से तनाव दूर होता है।

मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें

धन की देवी मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करें। माना जाता है कि उनके आशीर्वाद से घर में सुख-शांति का वास रहता है।

भगवान कृष्ण का मंत्र

गीता में भगवान कृष्ण ने बताया है कि व्यक्ति को चिंता नहीं, चिंतन में जीवन व्यतीत करना चाहिए। तनाव दूर करने के लिए आप ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप भी कर सकते हैं।

भगवान शिव का मंत्र

भोलेनाथ व्यक्ति के तमाम संकटों को समाप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप रोजाना करना चाहिए।

तनाव से मुक्ति का मंत्र

जिंदगी में तनाव हद से ज्यादा बढ़ गया है तो ‘ॐ सर्वरोग निवारिणे नमः’ का जाप करना शुरू कर दें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा और तनाव से मुक्ति मिलेगी।

भगवान राम का मंत्र

चिंता में रहने वालों को भगवान राम के मंत्र ‘ॐ श्री रामाय नमः’ का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि यह मंत्र मन को शांत करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करने से चिंता से छुटकारा मिल जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या पलाश के पेड़ को घर में लगा सकते हैं?