राहु को मजबूत बनाने के लिए करें ये 5 उपाय


By Prakhar Pandey18, Mar 2024 07:53 PMnaidunia.com

राहु ग्रह

राहु ग्रह एक छाया ग्रह होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस ग्रह का अपना कोई अस्तित्व नहीं होता है। आइए जानते है राहु को मजबूत करने के उपायों के बारे में।

अच्छा और बुरा प्रभाव

यदि राहु किसी दूसरे ग्रह के साथ मिलकर बैठ जाए तो उस व्यक्ति को जीवन में अच्छे और बुरे दोनों ही परिणाम भुगतने पड़ सकते है। कुछ उपायों से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।

साफ रखें बर्तन

रसोई में झूठे बर्तन रखने से राहु पर दुष्प्रभाव पड़ता है। रसोई में हमेशा बर्तनों को साफ ही रखना चाहिए और गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।

पीपल के पास जलाएं दीपक

पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से राहु को शांत रखने में मदद मिलती है। इस कार्य को शाम के समय में करना चाहिए।

कौवों को कराए भोजन

कौवों को भोजन कराने से भी राहु का गलत प्रभाव कम होता है। नियमित रूप से कौवों को 7 प्रकार के अनाज खिलाने चाहिए और पानी भी पिलाना चाहिए।

राहु मंत्र या राहु कवच

राहु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए राहु मंत्र का पाठ भी करना चाहिए। नियमित रूप से राहु कवच और राहु स्त्रोत का पाठ करने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।

हवन से होगी शांति

राहु को शांत करने के लिए आप घर में हवन का आयोजन भी कर सकते है। ऐसा करने से आपको अवश्य लाभ मिलेगा।

राहु का प्रभाव

राहु का प्रभाव होने पर व्यक्ति बहादुर, निडर और आत्मविश्वास से भरा हुआ होता है। राहु भले ही एक राक्षसी ग्रह है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि अगर वह बली होंगे तभी आप धार्मिक होंगे।

अगर आपको राहु को मजबूत करने से जुड़े ये उपाय जानकारीपूर्ण लगे तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

होलिका दहन पर कंगाली से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय