हमारे शरीर की नसें पूरे शरीर को कंट्रोल करती हैं। लेकिन गलत लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और खानपान की गड़बड़ी के कारण नर्वस सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे शरीर में कमजोरी, दर्द और हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। कुछ खास योगासनों से आप अपनी नसों को स्ट्रांग बना सकते हैं। आइए जानें 5 योगासन जो नसों को मजबूत बनाएंगे।
वज्रासन करने से डाइजेशन हेल्दी रहता है और नसें मजबूत होती हैं। इसे रोजाना खाना खाने के बाद करने से डाइजेशन अच्छा होता है और नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है।
भुजंगासन करने से रीढ़ की हड्डी तो मजबूत होती ही है, साथ ही इससे पूरे शरीर का नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
बालासन करने से नसों को आराम मिलता है और स्ट्रेस कम होता है। इससे दिमाग को शांति मिलती है और मसल्स भी रिलैक्स होती है।
ताड़ासन करने से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और नसों को मजबूती मिलती है। इसे रोजाना करने से दिमाग भी रिलैक्स होता है।
इस आसन को करने से नसों में होने वाली कमजोरी दूर होती है और दिमाग को ठंडक मिलती है। इसे करने से मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है।
गलत खान-पान, स्ट्रेस, विटामिन बी की कमी शरीर में होने से और रोजाना एक्सरसाइज और योग न करने के कारण नसें कमजोर हो जाती हैं। इससे शरीर में सुस्ती, झनझनाहट और कमजोरी महसूस होती है।
इन योगासनों को आप भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नसों को स्ट्रांग बनाए। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।