प्रत्येक महीने में दो बार प्रदोष व्रत आता है। पहला व्रत कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष को रखा जाता है। दिसंबर महीने में पहला प्रदोष व्रत 10 तारीख को किया जाएगा।
प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है। महाकाल की कृपा से आपके जीवन में खुशियां भर जाएंगी।
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी आप कर सकते हैं। इस दिन शिव जी की पूजा जरूर करनी चाहिए।
व्रत के दिन शिवलिंग की पूजा करते समय उन्हें जल भी अर्पित करें। इसमें से थोड़ा सा जल एकत्रित करके अपने घर ले आएं और संभालकर मंदिर में रख दें। प्रदोष व्रत का पारण करने के लिए इस जल का इस्तेमाल करें।
वैवाहिक जीवन को खुशियों से भरने के लिए प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। वहीं, माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें।
रवि प्रदोष व्रत के दिन पीले चंदन का लेप तैयार करें। इसके बाद शिवलिंग पर चंदन से त्रिपुंड बनाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ होता है। इसके लिए आप सफेद वस्त्र चावल, दूध और दही जैसी चीजों का दान कर सकते हैं।
रवि प्रदोष व्रत का सीधा संबंध सूर्य से होता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर एक मुठ्ठी गेहूं चढ़ाएं।