प्रदोष व्रत पर शिव जी को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होंगे शिव जी


By Prakhar Pandey07, Feb 2024 11:39 AMnaidunia.com

प्रदोष का व्रत

प्रदोष व्रत को सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीने में दो बार आता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। आइए जानते है प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

7 फरवरी को व्रत

7 फरवरी को यानी आज यह व्रत रखा जाने वाला है। इस व्रत में शाम में भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप पूजा के समय शिव जी को कुछ विशेष चीजें चढ़ाते है तो पूजा का पूरा फल मिलता है।

व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत रखने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही, दांपत्य जीवन भी खुशियों से भर जाता है। जीवन में मौजूद सभी कष्टों से छुटकारा भी मिलता है।

अर्पित करें ये चीजें

शिव जी की पूजा के दौरान फूल, बेलपत्र, मिठाई, रोली, फल, पंचामृत आदि अर्पित करना चाहिए। साथ ही, विधिपूर्वक माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करना चाहिए।

शामिल करें ये खास भोग

इस व्रत वाले दिन पूजा के बाद भगवान शंकर को खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।

शहद का भोग

प्रदोष व्रत के शहद का भोग लगाने से भगवान शिव आपको ग्रह दोषों से मुक्ति दिला सकते है। मान्यता अनुसार, शिव जी को प्रदोष के दिन शहद का भोग लगाने से ग्रह शांत होते है।

आर्थिक लाभ

शहद के अलावा आप सूखे मेवे का भोग भी लगा सकते है। ऐसा करने से आर्थिक लाभ की संभावना भी बढ़ती है। सूखे मेवे में आप काजू, बादाम, किशमिश आदि चढ़ा सकते है।

आलू का हलवा

आलू या सूजी का हलवा चढ़ाने से भगवान शिव की सभी कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से भगवान शिव आपकी परिवार में खुशियां बनाए रहती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्रदोष व्रत के दिन करें इस 1 स्तोत्र का पाठ, दूर होंगी सभी मुश्किलें