Prasad Niyam: भगवान को भोग लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, दोगुना मिलेगा फल


By Ekta Sharma13, Jan 2023 10:44 PMnaidunia.com

भोग लगाने के नियम

याद रखें हर खाद्य पदार्थ भगवान को नहीं चढ़ाना चाहिए। बल्कि कुछ खास चीजों का ही भोग लगाना सही होता है।

सात्विक भोजन

हर वह सात्विक भोजन जो आपको उचित लगता है, भगवान को नहीं चढ़ाया जा सकता। वास्तव में कुछ चीजें चढ़ाना उन्हें प्रसन्न करता है, तो कुछ बातों से वह नाराज भी हो जाते हैं।

भगवान प्रिय प्रसाद

हर भगवान का अलग प्रिय प्रसाद होता है। जैसे हनुमान जी लड्डू पेड़ा और हलवा खाना पसंद करते हैं। वहीं गणेश जी मोदक खाना चाहते हैं या फिर उन्हें पीली और सफेद चीजें पसंद आती हैं।

विष्णु जी को भोग

विष्णु जी को भोग लगाते समय खीर और सूजी का हलवा चढ़ाना चाहिए। यदि आप भोग में तुलसी रखना भूल गए तो विष्णु आपका भोग स्वीकार नहीं करेंगे।

शिव जी को भोग

शंकर जी को भांग, धतूरा और पंचामृत स्वीकार होता है। देवी लक्ष्मी को खीर, सफेद पेड़ा पसंद है तो मां दुर्गा केला, हलवा और मालपुआ पसंद करती हैं। देवियों को नारियल सर्वाधिक प्रिय होता है।

मीठी चीजें

भोग लगाने के बाद तुरंत प्रसाद ग्रहण करें। उसे पूजा घर में पड़ा ना रहने दें। भोग के सामान में नमक मिर्च का इस्तेमाल ना करें। भगवान को मीठी चीजें ही पसंद हैं।

Surya Gochar 2023: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी