Surya Gochar 2023: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों की होगी चांदी ही चां


By Ekta Sharma13, Jan 2023 09:52 PMnaidunia.com

सूर्य गोचर

ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण खरमास समाप्त हो जाएंगे और शुभ, मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

मेष राशि

मेष राशि के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे।

वृषभ राशि

सूर्य के इस गोचर से वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम या फिर स्थल जा सकते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही बिजनेस में मुनाफा होगा। शत्रुओं का नाश होगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक शांति मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। लंबे समय से जिस बात को लेकर तनाव था। अब उस समस्या से निजात मिलेगी।

Bay Leaf Upay: तेजपत्ते के ये उपाय बदल देंगे किस्मत, हर इच्छा होगी पूरी