अंकुरित चने खाने के बाद बरतें ये सावधानियां


By Sahil06, Sep 2023 03:41 PMnaidunia.com

अंकुरित चने

अंकुरित चने खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। सुबह के समय इन्हें खाने से दिन की शुरुआत हेल्दी डाइट के साथ होती है।

सावधानियां

अंकुरित चना खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों से जितना परहेज किया जाए उतना ही स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

पोषक तत्व

ज्यादातर लोग जानते होंगे कि चने में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। अंकुरित चने में फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं।

दूध पीने से बचें

अंकुरित चने खाने के बाद दूध पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, चना खाने के बाद दूध का सेवन करना स्किन से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है।

अचार न खाएं

सुबह खाली पेट अंकुरित चने खाने के बाद अचार न खाएं। इससे पेट में जलन या दर्द जैसी परेशानी आमतौर पर होती है।

अचार न खाएं

सुबह खाली पेट अंकुरित चने खाने के बाद अचार न खाएं। इससे पेट में जलन या दर्द जैसी परेशानी आमतौर पर होती है।

अंडे से परहेज

वैसे तो अंडा खाना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होता है। हालांकि, चने खाने के बाद अंडा खाने से पेट में रिएक्शन होने का खतरा बना रहता है।

लहसुन न खाएं

कुछ लोगों को लहसुन खाना पसंद होता है, लेकिन अंकुरित चने खाने के बाद लहसुन खाने वाले सावधान हो जाएं। इसका सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

करेला खाने से बचें

अंकुरित चने के बाद करेला खाना भी सही नहीं होता है। इसका सेवन करने से भी पेट में रिएक्शन होने का खतरा बना रहता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वर्क फ्रॉम होम मिलते ही फटाफट निपटा लें ये 5 काम