ऐसा कहा जाता है कि बरसात का मौसम बीमारियों को आमंत्रित करता है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी भी होता है।
बारिश के मौसम में खांसी-जुकाम से लेकर मलेरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। चलिए जान लेते हैं कि इन बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है।
बरसात के मौसम में मलेरिया के होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आपको अपने आसपास पानी को जमा होने से रोकना होगा।
बदलते मौसम में डायरिया का होना आम बात है। दरअसल, यह जीवाणुओं के संक्रमण की वजह से होता है। इसमें पेट में मरोड़ और दस्त लगने जैसी समस्या होती है।
डायरिया से बचने के लिए आपको खाने से संबंधित चीजों की सफाई का ध्यान रखना होगा। साथ ही, खराब पानी पीने से भी बचना होगा।
डेंगू का बुखार भी मच्छरों के काटने से ही फैलता है, लेकिन डेंगू के मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं। यह बुखार शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।
इससे बचने के लिए मच्छरों से खुद का बचाव करें और घर से बाहर निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह से ढक कर ही रखें।
चिकनगुनिया का बुखार भी मच्छरों के काटने से होता है। इससे खुद को बचाने के लिए आपको जलजमाव को रोकना होगा।