बिग बाॅस के घर से निकलने के बाद प्रियंका चहर चौधरी का अंदाज बिल्कुल बदल गया है। अब उनके हाॅट एंड बोल्ड लुक्स फैंस के होश उड़ा रहे हैं।
बिग बाॅस में दिखी प्रियंका चहर चौधरी की पर्सनैलिटी ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। प्रियंका को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना अच्छी तरह आता है।
हाल ही में प्रियंका ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वे रेड कलर की ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
इस ड्रेस में प्रियंका काफी हाॅट पोज दे रही हैं। प्रियंका ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए ग्लोई मेकअप किया है, साथ में एक नेकलेस पहना हुआ है।
प्रियंका की फैन फाॅलोइंग भी काफी ज्यादा है। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। बिग बाॅस में भी प्रियंका के एक-एक लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था।