बाहुबली और आरआरआर को मिली भारी सफलता के बाद राजामौली अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म की कहानी अफ्रीका के जंगलों को लेकर गढ़ी गई है और इसमें बहुत ज्यादा एडवेंचर देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे।
फिलहाल ये बात सुर्खियों में चल रही है कि फिल्म में लीड रोल प्रियंका चोपड़ा निभा सकती हैं। यदि ये सच होता है तो देसी गर्ल 6 साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख करेंगी।
इस खबर के सामने आते ही प्रियंका चोपड़ा के फैंस में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 2024 में फ्लोर पर आ सकती है।
इस फिल्म के लिए राजामौली को एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो ग्लोबली फेमस हो। उनकी ये तलाश प्रियंका पर आकर खत्म हुई।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, राजामौली ने लगभग अपने फिल्म की कहानी पूरी कर ली है। वो इसे अप्रैल 2025 से शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए राजामौली को एक ग्लोबल प्रेजेंस फेस चाहिए था।
राजामौली के पास इससे अच्छा ऑप्शन नहीं था। राजामौली और प्रियंका पिछले 6 महीनों में कई बार मुलाकात कर चुके हैं।
देसी गर्ल को राजामौली की फिल्म का कहानी काफी पसंद आई थी, उन्होंने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com