होली को रंगों का त्योहार है, जिसमें लोग एक दूसरे को प्यार से रंग लगाते हैं और गुजिया खाते हैं।
गुजिया एक तरह की स्वीट डिश है, जो खोए और मैदे से बनाई जाती है। यह आमतौर पर होली के दिन ही खाई जाती है।
रंग खेलने के बाद स्किन और बालों का जो हाल होता है उसे मैनेज करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इससे एलर्जी, जलन और स्किन पर दाने निकलने जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है।
ऐसे में इन समस्याओं से बचे रहने के लिए आपको होली खेलने से पहले और बाद में स्किन केयर की जानकारी होनी चाहिए।
होली खेलने से पहले सनस्क्रीन लगाए। इससे स्किन पर तेज धूप का असर कम होगा और आपको होली के रंग से रिलेटेड प्रॉब्लम नहीं होगी।
स्किन पर नारियल या सरसों का तेल लगाकर होली खेलें। इससे रंग आसानी से निकल जाता है।
त्वचा पर होली के रंगों का प्रभाव कम हो इसके लिए तेल के अलावा आप तेल के अलावा पेट्रोलियम जेली की भी एक मोटी परत लगा सकते हैं।
होठों को होली के रंगों से बचाने के लिए उस पर लिप बाम की मोटी परत लगाकर रखें।
होली के रंगों को छुड़ाने के लिए स्किन को बहुत ज्यादा रगड़ना नहीं चाहिए। इससे रैशेज और दाने बढ़ सकते हैं। ऐसे में आप फोम वाले फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।