महसूस हो रहें ये लक्षण, समझ ले हो गई हैं प्रोटीन की कमी


By Prakhar Pandey30, Jun 2023 02:16 PMnaidunia.com

आवश्यक भूमिका

शरीर में प्रोटीन बेहद आवश्यक भूमिका निभाता है। ऐसे में जरूरी हैं कि आपके शरीर में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। आइए जानते है प्रोटीन की कमी से होने वाले लक्षणों के बारे में।

प्रोटीन

प्रोटीन एक प्रकार का माइक्रोन्यूट्रिएंट होता है। यह शरीर के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभाता है। आंख, बाल, मसल्स, सेल्स, हॉर्मान, स्किन सभी प्रोटीन के ही रूप होते है।

फैटी लिवर

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर आपके लिवर पर भी असर पड़ता है। प्रोटीन की कमी के चलते कोशिकाओं में फैट बढ़ता हैं जिससे फैटी लिवर की समस्या होती है।

कमजोर हड्डियां

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। हड्डियों के कमजोर होने पर फ्रैक्चर और थोड़ी चोट में भी हड्डियों के टूटने का खतरा रहता है।

मैरास्मस

मैरास्मस छोटे बच्चों और शिशुओं में प्रोटीन की कमी के चलते हो सकता है। इस बीमारी में अचानक से वजन कम होने लगता है। 

एनीमिया

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स नही बन पाती, जिसे खून की कमी भी माना जाता है। इसके चलते एनीमिया बीमारी में आपको गंभीर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

क्वाशियोरकर

क्वाशियोरकर नामक बीमारी बच्चों में होती है। इस बीमारी में शरीर को विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता जिसके चलते आपको गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लक्षण

प्रोटीन की कमी होने के लक्षणों में इम्यूनिटी का कमजोर होना, शरीर में सूजन, शरीर का विकास प्रभावित होना, थकान, तेजी से वजन घटना आदि शामिल है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आपकी ये गलतियां हड्डियों को कर सकती हैं खोखला