Pushya Muhurat for Shopping: दीपावली से पहले इस दिन करें खरीदारी


By Prakhar Pandey01, Nov 2023 04:01 PMnaidunia.com

दीपावली

दीपावली से पहले खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते है खरीदारी के लिए महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र का संयोग कब बन रहा है?

खरीदारी के लिए समय

दिवाली से पहले 4 और 5 नवंबर के दिन खरीदी का महामुहूर्त बन रहा हैं। पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता हैं।

महामुहूर्त

4 नवंबर को शनिवार के दिन पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। यह मुहूर्त अगले दिन रविवार को 5 नवंबर की सुबह 11 बजे तक रहेगा।

सामान की खरीद

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, 4 व 5 नवंबर दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन हवन, वाहन, सोना चांदी, भूमि, भवन आदि को खरीदने का बेहद शुभ समय है।

नक्षत्रों का राजा

ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों का विशेष महत्व होता हैं। पुष्य नक्षत्र सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इस नक्षत्र में सामान खरीदने से स्थायी समृद्धि प्राप्त होती है।

लाभ ही लाभ

इस नक्षत्र में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से लाभ ही लाभ मिलता है। पुष्य नक्षत्र में आप धार्मिक पुस्तकें, साेने,चांदी, यंत्र, सिक्के, तांबे आदि खरीद सकते है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

रविवार के दिन 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का प्रभाव होने से यह सर्वार्थ सिद्धि योग कह जाएगा। खरीदारी से लेकर बैंकिंग आदि के लिए इससे शुभ दिन कोई और नहीं होगा।

ग्रहों का आशीर्वाद

पुष्य नक्षत्र ज्योतिष में श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है। इस नक्षत्र के अधिपति शनि और उप स्वामी बृहस्पति है। इस नक्षत्र में कार्य की शुरुआत करने से शनि और स्वामी बृहस्पति का भी आशीर्वाद मिलता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Karwa Chauth: महिलाएं भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, गृहस्थी पर पड़ेगा बुरा असर