एक निश्चित अवधि के बाद ग्रहों का परिवर्तन बेहद सामान्य क्रिया होती है। इस बार युति 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में होने वाली है। आइए जानते हैं इस परिवर्तन से कौन सी राशियां मालामाल होने वाली है?
सूर्य और मंगल ग्रह का मिलन 17 नवंबर को होने वाला है। 16 नवंबर को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाला है।
सूर्य ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर अगले दिन यानी 17 नवंबर को होने वाला है। इस परिवर्तन से कुछ राशियों को अत्यंत लाभ मिलेगा।
मंगल और सूर्य ग्रह के इस संयोग से कुछ राशि वालों को लाभ हो सकता है। वृश्चिक राशि में सूर्य-मंगल की इस युति से 3 राशियों को लाभ मिलने वाला हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए यह मिलन बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। इस अवधि के दौरान तुला राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामले में विजय मिल सकती है। इस राशि वालों मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मीन राशि के जातकों को सूर्य और मंगल के मिलन से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों को इस अवधि में निवेश में दोगुना मुनाफा मिलने की चांस हैं।
मीन राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि के दौरान बोनस मिलने की संभावना भी है। सूर्य और मंगल के मिलन की इस अवधि में शुभ कार्य के पूर्ण होने की भी संभावना है।
सिंह राशि वाले इस अवधि के दौरान अपने अटके हुए कार्य को पूरा कर सकेंगे। इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में बरकत मिलने की संभावना है।