वास्तु के अनुसार घर में चीजें रखने से घर परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती और जीवन में खुशियां आती हैं। वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों को बहुत शुभ माना गया है।
घर में मिट्टी के बर्तन, मटके, सुराही हों तो मां लक्ष्मी का वास होता है। जरूरी है कि उन्हें सही जगह पर रखा जाए। साथ ही सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए।
मिट्टी की सुराही घर में रखने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। घर की उत्तर दिशा में सुराही में पानी भर कर रखना बहुत शुभ होता है। उत्तर दिशा में देवताओं का वास होता है।
यदि आपकी नौकरी में पदोन्नति नहीं हो रही तो नियमानुसार रोज सायंकाल के समय मिट्टी के घड़े के पास दीपक व कपूर जलाएं। ऐसा करने से करियर और व्यापार में उन्नति होती है।
घर में रखा मिट्टी का घड़ा बुध और चंद्रमा की स्थिति को नियंत्रित करता है और उसके अशुभ प्रभावों से बचाता है। मिट्टी के घड़े का पानी पिया जाए तो पानी पीने से कुंडली की स्थिति मजबूत रहती है।
शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप मिट्टी के बर्तन या फिर कुल्हड़ में पानी भरकर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। ऐसा करने से शनि से संबंधित कष्ट दूर होते हैं।
यदि मटका रसोई में रखा है तो उसे गैस या चूल्हे से दूर रखना चाहिए। अग्नि और जल को पास-पास नहीं रखना चाहिए। इससे पैसे की तंगी दूर होगी।